Ara News: वीकेएसयू में एमसीए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी
आरा, अगस्त 26 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के एमबीए और एमसीए विभाग में सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए पिछले दिनों ली गई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल एमसीए का रिजल्ट जारी हुआ है। इंटरव्यू के बाद विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट जारी कर एडमिशन लिया जायेगा। मालूम हो कि एमसीए प्रवेश परीक्षा में 191 अभ्यर्थियों में 155 उपस्थित और 36 अनुपस्थित रहे थे। अब सफल विद्यार्थियों का इंटरव्यू और मौखिकी परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची में आरक्षण रोस्टर का भी पालन किया जाएगा। एमसीए में कुल 66 सीटें हैं। यह पाठ्यक्रम दो वर्षीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.