Ara News: वीकेएसयू के बीएड विभाग में चित्रकला प्रतियोगिता, छात्राओं ने बनाये मां दुर्गा के मनोहारी चित्र
आरा, अक्टूबर 15 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के बीएड विभाग में गुरुवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक सुकेश कुमार ने किया। शिक्षा विभाग के सत्र 2026-28 प्रथम वर्ष की लगभग 50 छात्राओं ने इसमें भाग लिया। छात्राओं ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को चित्रों के माध्यम से बखूबी उकेरा। सभी ने अलग-अलग अंदाज में अपनी कल्पना और भक्ति भाव को कागज पर उतारा। प्रतियोगिता में छात्रा सुमन कुमारी वर्ग क्रमांक 13 ने प्रथम स्थान, संजना कुमारी वर्ग क्रमांक चार ने द्वितीय स्थान और श्रेया कुमारी वर्ग क्रमांक 58 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पांचवें दिन हुई स्कंदमाता की पूजा-अर्चना, भक्तिमय हुआ माहौल इसके अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.