आरा, अक्टूबर 10 -- Ara News: अब 14 अक्टूबर तक विद्यार्थी भर सकेंगे फॉर्म आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-3 सत्र (2025-29) और सेमेस्टर-5 सत्र (2024-28) के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छात्र अब 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इस बार सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-5 में प्रमोटेड छात्र-छात्राओं को भी परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा 26 अक्टूबर से 29 अक्तूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा 31 अक्तूबर से 6 नवंबर 2026 तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...