आरा, अक्टूबर 15 -- मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी Ara News: मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत कुमार ने की अध्यक्षता, सकारात्मक सोच पर दिया जोर आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर यशवंत कुमार ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डीएवी पीजी कॉलेज के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर सत्यगोपाल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य की यात्रा जीवन जीने की कला से जुड़ी है। यह केवल जीवित रहने से लेकर फलने-फूलने और तरक्की करने तक की यात्रा है। इसका अर्थ सिर्फ तनाव या बीमारियों से बचना नहीं, बल्कि जीवन का आनंद लेना है। विशिष्ट अतिथि एसवीपी कॉलेज, भभुआ (कैमूर) की मनोविज्ञान विभाग की डॉ. अन्नपूर्णा...