Ara News: विश्व भारती शिक्षा सदन में बाल वैज्ञानिकों का कमाल, मॉडल देख लोग चकित
आरा, अगस्त 25 -- Ara News: बिहिया। निज संवाददाता बिहिया चौरास्ता स्थित विश्व भारती शिक्षा सदन परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन निदेशक सियाराम ओझा ने किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक कार्यशील मॉडल (वर्किंग प्रोजेक्ट्स) पेश किए, जिन्हें देखकर उपस्थित लोग और शिक्षक दंग रह गए। प्रदर्शनी के दौरान बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न उपयोगी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिनमें बारिश की आहट मिलते ही कपड़ों को भीगने से बचाने वाला स्वचालित तंत्र, रास्ते की रुकावटों को खुद पहचानकर दिशा बदलने वाली रोबोटिक कार, सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग छांटने वाला स्मार्ट डस्टबिन, दृष्टिबाधित (नेत्रहीन) लोगों को सुरक्षित चलने में मदद करने वाली आधुनिक स्मार्ट छड़ी शामिल रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.