आरा, जुलाई 4 -- Ara News: -परिवार नियोजन सेवाओं के विस्तार और जनजागरूकता पर रहेगा विशेष फोकस -27 जून से 10 जुलाई तक सामुदायिक उत्प्रेरण पखवारा चलाया जा रहा है आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग्य दम्पतियों को गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अभियान को तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। पहले चरण में 18 जून से 25 जून तक कार्ययोजना सप्ताह आयोजित किया गया। इसमें जिला व प्रखंड स्तर पर रणनीति तैयार की गयी है। इसके बाद 27 जून से 10 जुलाई तक सामुदायिक उत्प्रेरण पखवारा चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को परिवार नियोजन के लाभों के...