आरा, अक्टूबर 1 -- Ara News: आरा, हिप्र.। प्राथमिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संयोजक कृष्ण कुमार सिंह ने डीईओ व डीपीओ को आवेदन देकर सभी विशिष्ट शिक्षकों का आवास भत्ता पांच के स्थान पर 10% किए जाने की मांग किया है। संयोजक ने कहा कि लगभग 20 वर्ष से अधिक नियोजित शिक्षक के पद पर कार्यरत शिक्षक विशिष्ट शिक्षक के पद पर योगदान किये। लेकिन, मूल विधालय में कोई परिवर्तन भी नहीं हुआ। फिर भी आवास भत्ता 10% से 5 % कर दिया गया जो किसी भी तरह सही नहीं है। मांग किया है कि 10% या 5 % आवास भत्ता देने में विद्यालय को चिह्नित कर उसका आधार बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही 300 से ज्यादा विशिष्ट शिक्षकों का आवास भत्ता का आवेदन डीपीओ स्थापना के पास तीन महीने से लंबित है, जिसे मंजूरी दी जानी चाहिए। आवास भत्ता 10% के बजाय 5% मिलने से लगभग सभी शिक्षकों को प्रत्येक महीना ड...