आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो पुलिस ने सोमवार को विभिन्न मामलों में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पीरो थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के तहत की गई। इनमें जगदीशपुर निवासी शिवजी तुरहा के पुत्र धनजी कुमार, लहराबाद के रहने वाले बिहारी यादव, भड़सर निवासी अजीत कुमार चौधरी और जैसीडीह निवासी भिखर पासवान शामिल हैं। पुलिस लंबे समय से विभिन्न मामलों में इनकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों से इन आरोपियों को दबोचा। पुलिस स्टेशन में सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...