आरा, अक्टूबर 12 -- एनबीएस कार्यक्रम के लिए जागरूकता अभियान Ara News: *-उत्क्रमित मध्य व प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का किया गया उन्मुखीकरण *-सामुदायिक बैठक का आयोजन कर एनबीएस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीएचओ-पीएसपी (रोगी हितधारक मंच) के सदस्यों की ओर से सोमवार को बड़हरा प्रखंड के नेकनाम टोला आयुषमान अरोग्य मंदिर के तहत उत्क्रमित मध्य व प्राथमिक विद्यालय में एनबीएस कार्यक्रम के सफलता के लिए और तीन सौ स्लाइड संग्रह करने के लिए जन जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों का उन्मुखीकरण किया गया। साथ ही पंचायत में सामुदायिक बैठक का आयोजन कर एनबीएस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी और लोगों से कैंप में आकर अपने खून के नमूने देने के लिए प्रेरित किया गया। दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों को बताया गया कि न...