आरा, जुलाई 11 -- Ara News: बिहिया। निज संवाददाता बिहिया प्रखंड परिसर में तबादला होने के बाद निवर्तमान सीओ रचना कुमारी के लिए भव्य सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। बिहिया में लगभग ढाई साल के सेवाकाल के दौरान बेहतर कार्यशैली से पहचान बनाने वाली सीओ को विदाई देते समय प्रखंड के कर्मचारी और अधिकारी भावुक नजर आए। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निवर्तमान सीओ रचना कुमारी को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और फूल-माला भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर राजस्व पदाधिकारी राधेश्याम चौधरी, राजस्व कर्मचारी चन्द्रशेखर चौबे, सोनू कुमार शर्मा, विपिन कुमार, अनिल सिंह और नाजिर कमलाकांत सहित अंचल कार्यालय के कई अन्य कर्मी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रहुई में निवर्तमान सीओ को दी गयी विदाई सभी ने उनके...