आरा, सितम्बर 18 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के नासरीगंज सकड्डी स्टेट हाईवे पर खड़ाव पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक जख्मी हो गया है। जख्मी युवक की पहचान ‌इमादपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी इंग्लिश गांव निवासी स्व. जिमदार सिंह के पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है। जख्मी युवक अपने ससुराल हातिमगंज गांव निवासी रंगलाल के घर आया था, जहां से वह अपने घर लौट रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...