आरा, सितम्बर 25 -- Ara News: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में हुई वारदात प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी को पुलिस की लगातार छापेमारी गड़हनी। एक संवाददाता भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में लोन की रिकवरी करने पहुंचे एक प्राइवेट कंपनी के एरिया मैनेजर पर कथित रूप से दो राउंड फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर नहसी गांव निवासी अनिल कुमार के पुत्र विशाल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि लोन रिकवरी के सिलसिले में कंपनी के एरिया मैनेजर नहसी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ विवाद हुआ और आरोप है कि विशाल कुमार ने उन पर दो राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए गड़हनी पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। थानाध्यक्ष कमलजी...