आरा, जुलाई 2 -- Ara News: आरा। शहर के कतीरा स्थित एक अस्पताल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट पद पर चयनित जगदेव नगर निवासी विश्वक सेन सिंह के पुत्र गोवर्धन को संस्थान के चिकित्सक सह चर्मरोग एवं सौन्दर्य रोग विशेषज्ञ डॉ सन्नी सिंह और दंत चिकित्सक डॉ निधि प्रभाकर की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। डॉ सन्नी सिंह ने कहा कि सेना में उच्च पद पर चयनित होना भोजपुर वासियों के लिए गौरव की बात है। गोवर्धन ने बताया कि सेना में मेरे चयन के पीछे पिता विश्वक सेन सिंह सहित मेरी माता सुमन देवी एवं चाचा बिंकटेश्वर शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । समारोह में विश्वक सेन सिंह एवं उनके चाचा को गुलदस्ता दे सम्मानित किया गया। पूर्व प्राचार्य वीरेन्द्र कुमार सिंह, मुक्तेश्वर उपाध्याय, रामजी राय, सियासरण तिवारी, ...