आरा, अगस्त 16 -- Ara News: आरा, हि.सं.। भोजपुर के उदवंतनगर थाने की पुलिस ने लूट के मामले मे चार वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी बीडू यादव उर्फ बीडू सिंह का पुत्र सचिन यादव उर्फ सचिन कुमार है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है। पुलिस के अनुसार पीरो नगर वार्ड नंबर 12 निवासी ध्रुव साह नृत्यकला कार्यक्रम का संचालन करते हैं। आठ मई 2022 को वे चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव गए थे। नौ मई की सुबह लौटने के क्रम में वे घोड़पोखर गांव के समीप पहुंचे। तभी सचिन यादव उर्फ सचिन कुमार सहित तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया था और हथियार के बल पर उनका मोबाइल लूट लिया था। उस मामले में ध्रुव साह की ओर से उदवंतनगर थाने में सचिन यादव उर्फ सचिन कुमार को नामजद सहित अन्य...