आरा, नवम्बर 7 -- Ara News: आरा-सलेमपुर रोड पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के समीप टायर जला किया जाम बलुआ गांव स्थित दलित टोला से तीन नवंबर की शाम लापता हुआ था बच्चा सूखे नशे का कारोबार और गलत काम करने वालों पर बच्चा चोरी करने का आरोप जाम के कारण आरा-सलेमपुर रोड पर करीब छह घंटे तक बाधित रहा आवागमन खोजी कुत्ते और ड्रोन के जरिए बच्चे को खोज रही पुलिस तालाब, गड्ढों और कुओं में भी की जा रही तलाश आरा फोटो : 4. लापता किशोर की बरामदगी के लिए मुफस्सिल थाना के बलुआ गांव के समीप शनिवार को टायर जला आरा-सलेमपुर रोड जाम करते ग्रामीण आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ गांव स्थित दलित टोला से लापता बच्चा पांच दिन बाद भी बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस और परिजनों के तमाम तरह के प्रयास के बाद भी शनिवार तक बच्चे का कोई सुराग नह...