आरा, जुलाई 21 -- ▪ जगदीशपुर के धनगाई स्कूल में थानाध्यक्ष ने कहा- मां-बहन जैसा सम्मान दें, छींटाकशी-छेड़छाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई ▪ छात्र ने पूछा-साइबर अपराध का बचाव, छात्रा ने सुनाई रास्ते की परेशानी, पुलिस ने दिया हेल्पलाइन का भरोसा जगदीशपुर, निज संवाददाता। राज्यव्यापी ऑपरेशन विधि पालक युवक अभियान के पहले दिन मंगलवार को जगदीशपुर अनुमंडल के उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनगाई में पुलिस ने सीधे छात्रों के बीच पहुंचकर कानून और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया।

थानाध्यक्ष का मार्गदर्शन थानाध्यक्ष प्रभात कुमार और पीएसआई कुमारी ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, उनके कानूनी दुष्परिणाम और सामाजिक जिम्मेदारी की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने खुलकर सवाल पूछे, जबकि छात्राओं ने रास्ते में होने वाली परेशानियां भी प...