आरा, जुलाई 1 -- Ara News: आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के ब्लड बैंक में बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ आरा की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन डॉ अर्चना सिंह, डॉ एसके रुंगटा और डॉ जीवेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान की शुरुआत मृदुला अग्रवाल व मिनाली जैन के रक्तदान से हुई। कार्यक्रम में 50 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। यह भी पढ़ें- पौधरोपण और रक्तदान से किया लायंस क्लब ने नए सत्र का शुभारंभकार्यक्रम का उद्देश्य प्रेसिडेंट केएम अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब का‌ उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना व समाज के विकास में योगदान देना है। वहीं नवनिर्वाचित सचिव अभिषेक जैन ने कहा कि एक वर्ष के सत्र में प्रयास होगा कि वंचित वर्ग के बच्चों को शैक्षणिक सुविधा व वाटर हार्वेस्...