Ara News: राजीव रंजन मलौर पैक्स अध्यक्ष चुने गये
आरा, जुलाई 29 -- Ara News: -शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ संपन्न चरपोखरी, एक संवाददाता। प्रखंड के मलौर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। मतगणना में राजीव रंजन अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मलौर गांव स्थित आदर्श मवि मलौर में बनाये गये चार मतदान केंद्रों पर कुल 2410 मतदाताओं में से 976 मतदाताओं ने अपने मतदान किया। मतगणना में राजीव रंजन को 616 मत, मुकेश कुमार सिंह को 210 और हरेंद्र कुमार को 88 मत मिले। इसके बाद राजीव रंजन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 406 मतों के अंतर से हराया। मतगणना के दौरान पर्यवेक्षक मालती कुमारी, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कुमार विमलादित्य, चरपोखरी सीओ प्रिंस प्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ऋषिका कुमारी, चरपोखरी थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.