आरा, अगस्त 30 -- Ara News: कोईलवर, एक संवाददाता। प्रखंड के राजापुर में रविवार को पंचायत विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे डीएम मनेश कुमार मीणा ने राजापुर पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित किए जाने की उपलब्धियों की सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना। डीएम ने जीविका दीदियों के उद्यमिता प्रयासों और सिलाई केंद्र की प्रशंसा करते हुए आवश्यक प्रशिक्षण व सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।

सक्रिय भागीदारी का आह्वान उन्होंने पंचायतवासियों से ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी और नवाचारी सोच के साथ विकास में सहयोग करने की अपील की। राजापुर को बाल हितैषी पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए खेल परिसर...