आरा, जुलाई 16 -- Ara News: आरा। आरा के बीएस लाइब्रेरी गौसगंज परिसर में छात्र-छात्राओं ने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह का जन्मदिन मनाया। मौके पर केक काटकर मिठाई बांटी गई। छात्र-छात्राओं ने उनके स्वास्थ व दीर्घायु होने की कामना की। युवा राजद भोजपुर के प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने जगदानंद सिंह के जन्मदिन के अवसर पर लाइब्रेरी में पठन-पाठन की सामग्री और पुस्तक वितरित किया। मौके पर सुमित सिंह, रोहित सिंह, सूरज यादव, अनीश यादव, राजा सिंह विष्णु, आद्विक, सचिन, प्रतिज्ञा, समृद्धि, नेहा, पूनम , अंशिका, खुशी, भोली सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...