आरा, अक्टूबर 4 -- Ara News: आरा स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित डाउन लाइन पर शनिवार की रात हुआ हादसा मुंबई से गांव आने के दौरान हादसे का शिकार हुआ युवक, इकलौते बेटे की मौत कोहराम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता दानापुर रेल मंडल के आरा स्टेशन के पूर्वी छोर पर शनिवार की रात राजगीर जनता एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से छपरा निवासी एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान रविवार की सुबह की गयी।

हादसे के विवरण मृत युवक की पहचान सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव निवासी सुरेंद्र मांझी का 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है। वह महाराष्ट्र के पुणे में प्राइवेट काम करता था। उसके रिश्ते के दादा रंजीत कुमार ने बताया कि चंदन शुक्रवार को ट्रेन से पुणे से घर लौट रहा था। इस बीच शनिवार की रात आरा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई। आरा ...