आरा, अगस्त 28 -- Ara News: -बनाही स्टेशन के पश्चिम साइड शुक्रवार की दोपहर की घटना आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बनाही रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की दोपहर ट्रेन से गिरने से राखी बंधवाने बहन के घर जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृत युवक करनामेपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी नंदजी यादव का 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार था। चचेरे भाई रमेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर संतोष कुमार राखी बंधवाने अपनी चचेरी बहन के घर ट्रेन द्वारा बक्सर जिला के रघुनाथपुर गांव जा रहा था। इसी बीच बनाही स्टेशन के समीप पश्चिम साइड ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Firozabad News: टहलने गई युवती की ट्रेन से कटकर मौत, भाइयों की कलाई रह गई सूनी रेल पुलिस की सूचना पर परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। इसके बाद रेल पुलिस ...