आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के दलीपुर स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय सभागार में मंगलवार को रबी महाअभियान के तहत प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन एसडीएम ओमप्रकाश लाल ने किया। अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार सिंह ने की और संचालन अजय पांडे ने किया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम के अनुकूल फसल चयन, वैज्ञानिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, बेहतर उत्पादन और फसलों की उचित देखभाल की जानकारी दी। साथ ही कृषि योजनाओं का लाभ उठाने और नई तकनीक अपनाकर पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख सह जिला परिषद सदस्य मोहम्मद मुस्लिम, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शेखर कुमार, कृषि वैज्ञानिक राणा राजीव रंजन, पंकज कुमार, ओमप्रकाश चौबे, किसान सलाहकार धर्मेंद्र कुमार...