आरा, अक्टूबर 26 -- Ara News: आरा, हिप्र.। सेवा संकल्प व कायाकल्प अभियान के तहत स्कूल भवन वर्ग कक्षों की लघु मरम्मत व रंग-रोगन के कार्यों को 25 तक पूरा कराने का विभागीय आदेश का पालन नहीं करने वाले आरा शहर के 15 स्कूलों के हेडमास्टरों से अवर विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्टीकरण मांगा हैं। अवर विद्यालय निरीक्षक के अनुसार विभिन्न माध्यमों से कई बार निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी निर्धारित तिथि तक कार्य में प्रगति नहीं दिखाई नहीं देने के बाद डीईओ की ओर से समीक्षात्मक बैठक में नाराजगी व्यक्त की गइ्र है। आरा शहरी क्षेत्र के 15 स्कूलों की ओर से कार्य अब तक शुरू नहीं कराया गया है। इसके बाद स्पष्टीकरण मांगा गया है। 24 घंटे में जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित की जायेगी। अवर विद्यालय निरीक्षक ने अमर आदर्श मवि रामगढ़िया...