Ara News: रंग-बिरंगी रंगोली से सजा ज्ञानोदय विद्यालय, बच्चों की कलाकारी ने मोहा मन
आरा, नवम्बर 7 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनौली आरा में दीपोत्सव के उपलक्ष्य में नर्सरी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी रंगोली से सजा दिया। विभिन्न रंगों से बनी शानदार रंगोली को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने अपनी कल्पना और मेहनत से अद्भुत आकार की रंगोली बनाकर सबको खुशियों की सौगात दी। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र उपाध्याय ने रंगोली का निरीक्षण किया और शानदार व अद्भुत रंगोली बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को बधाई दी। बच्चों की इस कलाकारी में विद्यालय के शिक्षक कुंज बिहारी शर्मा का भरपूर सहयोग रहा, साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Ara News: डीएवी में छठ गीत लोक संस्कृति की दिखी झलक प्राचार्य वेद प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.