आरा, सितम्बर 5 -- Ara News: -सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई आरा, हमारे संवाददाता। उत्तर प्रदेश से अलग-अलग दो चारपहिया वाहनों से पटना जा रही आठ लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब शनिवार को बक्सर-पटना फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान जब्त की गई। इस दौरान मौके से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर देर शाम जेल भेज दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम की इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। टीम का नेतृत्व सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश की ओर से किया गया। सहायक उत्पाद आयुक्त को गुप्त सूचना मिली कि दो चारपहिया वाहनों से भारी मात्रा में यूपी से पटना अवैध विदेशी शराब की खेप जा रही है।

छापेमारी की प्रक्रिया इसके बाद उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र, दारोगा शिवम कुमार झा और राजकुमार कुमार राजा की छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने बक्सर- पटन...