आरा, अगस्त 25 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरुही गांव में एक युवक की पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की गई। पीड़ित युवक की पहचान रामदयाल साव के पुत्र रिपु कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पप्पू रवानी के पुत्र रौशन कुमार ने युवक को दियरा क्षेत्र में जंगल की ओर ले गया। वहां उसने अन्य साथियों के साथ पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज कराया गया। इधर, युवक की ओर से थाने में पहुंचकर रौशन सहित चार-पांच अज्ञात के खिलाफ पेड़ से बांधकर पिटाई करने का आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मामूली बात पर पीट-पीटकर युवक की हत्या का प्रयास इसमें मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...