Ara News: युवक के अपहरण की प्राथमिकी
आरा, अगस्त 13 -- Ara News: शाहपुर। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवक के पिता वीरपुर निवासी विजय गोंड ने अपने पुत्र राहुल कुमार (20 वर्ष) के अपहरण के संबंध मे प्राथमिकी दर्ज करायी है। विजय गोंड ने प्राथमिकी में कहा है कि 11/8/26 को मेरा लड़का राहुल कुमार (20 वर्ष) आरा से घर आ रहा था। मेरे लड़के के मोबाइल नंबर पर वीरपुर के आशीष पासवान के मोबाइल नंबर से बात हुई थी। उसके बाद से ही मेरा लड़का गायब है। काफी खोजबीन की गई, परंतु मेरे लड़का का कोई अता-पता नहीं चल सका है। मेरा लड़का ने अपने मोबाइल से मैसेज किया कि बोलेरो में हूं। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.