आरा, सितम्बर 2 -- Ara News: आरा, एक संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आरा की ओर से स्कूली विद्यार्थियों में विज्ञान और तकनीक के प्रति जागरूकता, जिज्ञासा और रुचि विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बिहार सरकार की ओर से मोबाइल साइंस एग्जीबिशन बस सेवा का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक मॉडलों, विभिन्न गतिविधियों व लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से विज्ञान एवं तकनीक की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन भोजपुर में मोबाइल साइंस एग्जीबिशन बस के सफल संचालन की जिम्मेदारी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को सौंपी गई है। कॉलेज की ओर से इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए 29 अगस्त से दो सितंबर तक आरा के पांच राजकीय विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें एचपीडी जैन उच्...