Ara News: मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करते दो गिरफ्तार, जेल
आरा, अक्टूबर 24 -- Ara News: बड़हरा , संवाद सूत्र। बड़हरा थाना क्षेत्र के छोटका लौहर गांव में मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करते पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से टावर से संबंधित चोरी के उपकरण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी मुमताज आलम और अनमोल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों छोटका लौहर गांव स्थित मोबाइल टावर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने बरामद उपकरणों को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.