आरा, सितम्बर 25 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। बिजली मेंटेनेंस कार्य को लेकर सहार प्रखंड क्षेत्र में आज शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित होगी। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार की ओर से इस संबंध में सूचना दी गई कि 33 हजार केवी लाइन पर निर्धारित मेंटेनेंस कार्य कराए जाने के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर से तीन बजे तक करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार 33 हजार केवी लाइन की मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सहार एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है निर्धारित अवधि के पूर्व आवश्यक कार्यों को पूरा कर लें। विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य का उ...