आरा, सितम्बर 13 -- Ara News: बडहरा, संवाद सूत्र। बाढ़ में डूबने से चितरंजन पासवान की मौत के बाद शनिवार को बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह धमार गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान विधायक ने मृतक की पत्नी पूनम देवी को आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, सरैया मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, प्रवीण पासवान, राधाकृष्ण पासवान, मोनू पासवान, दीपू पासवान, ग्राम सेवक रितेश कुमार, वरुण सिंह, दिलीप सिंह, नंदजी प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...