आरा, सितम्बर 3 -- Ara News: -कुनई के वार्ड 12 में लगातार बारिश के बीच हादसा, ग्रामीणों ने मशक्कत कर मलबे से निकाला -तीनों घायल महिलाओं का निजी क्लीनिक में इलाज, कच्चे मकानों के निरीक्षण की मांग जगदीशपुर, निसं। भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र की शिवपुर पंचायत के कुनई गांव स्थित वार्ड नंबर 12 में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर ढह गया।

हादसा और जख्मी महिलाएं मलबे की चपेट में आने से तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जख्मी महिलाओं की पहचान स्वर्गीय ननक बिंद उर्फ राजेश बिंद की पत्नी आरती देवी उर्फ पचिया देवी, सिमरिखिया देवी (पति हृदया बिंद) और सलजमिया देवी (पति श्रीपति बिंद) क...