Ara News: मारपीट की महिला अभियुक्त गिरफ्तार
आरा, सितम्बर 3 -- Ara News: शाहपुर। बहोरनपुर पुलिस ने मारपीट की महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ मारपीट मामले में दर्ज कांड संख्या 81/26 की अभियुक्त सनमुखी देवी को गिरफ्तार कर लिया। वह पुरुषोत्तमपुर के सत्य नारायण यादव की पत्नी बताई जाती है। विदित हो कि इस संबंध में पुरुषोत्तमपुर के शिवजी यादव ने पांच नामजद लोगों के विरुद्ध बहोरनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.