आरा, अक्टूबर 24 -- चलती ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत Ara News: आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता स्थानीय आरा स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरने से मायके जा रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृत महिला नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो निवासी स्व. बुट्टा राम की 77 वर्षीया पत्नी रामदुलारी देवी थीं। सूचना मिलने पर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के बेटे टंटू पासवान ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी मां रामदुलारी देवी अपने मायके पटना जिले के बिहटा गांव जा रही थी। उसे लेकर वह मां लेकर स्टेशन गया था और उन्हें एक पैसेंजर ट्रेन पर बैठाकर लौट गया था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसकी मां की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई है और शव आरा स्टेशन से कुछ दूरी पर पड़ा है। सूचना मिलने पर माले नेता दिलराज प्रीतम उर्फ गुड्...