आरा, अगस्त 8 -- Ara News: आरा। पवित्र श्रावण मास के प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक सौंदर्य को समर्पित सावन महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार को माउंट लिट्रा ज़ी विद्यालय, बामपाली, आरा के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्रेयांश जैन, उपाध्यक्षा सुचिता जैन, प्राचार्या डॉ. सहाया मेरी एवं जूनियर कॉर्डिनेटर प्रियंका दत्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का विवरण महोत्सव में कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य एवं मधुर संगीत की प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। इस विशेष अवसर पर बच्चों की माताओं को भी आमंत्रित किया गया था। हरे रंग के परिधानों में सजी माताएं एवं बच्चे बेहद मन...