आरा, अक्टूबर 11 -- Ara News: आरा के सेवा ज्योति चौक का नाम बदलने की अफवाह का किया खंडन आरा, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस सांसद पर महिला उत्पीड़न का आरोप लगा भाजपा की जिला इकाई की ओर से आज 12 अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस सांसद के कृत्य और कांग्रेस की चुप्पी पर कड़ा रोष जताया गया। कहा गया कि जेएनयू छात्राओं के बयानों से कांग्रेस का असली चरित्र बेनकाब हो गया है और शीर्ष नेतृत्व अपराधियों को बचाने में लगा है। धरना सोमवार को 11 बजे से आरा के जेपी स्मारक के पास होगा। सेवा ज्योति चौक,पकड़ी का नाम बदलने को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम का खंडन करते हुए कहा गया कि चौक का नाम यथावत रखा गया है। इसे और विकसित किया जा रहा है। विपक्ष अफवाह फैला रहा है। ...