आरा, जुलाई 22 -- Ara News: - सखी वार्ता के माध्यम से किया गया जागरूक आरा, हमारे संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम बिहार के अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति योजना के तहत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से बुधवार को उदवंतनगर प्रखंड के बेलाउर सूर्य मंदिर के समीप जीविका दीदियों, ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों के साथ सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम कुमार रोहित ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं किशोरियों को महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, बालिका शिक्षा, महिला अधिकारों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को सेन...