Ara News: महाराजा कॉलेज के बीसीए विभाग में फ्रेशर्स और फेयरवेल समारोह
आरा, अगस्त 7 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। शहर में महाराजा कॉलेज के बीसीए विभाग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत और अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई देने के लिए फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्या प्रो. कनक लता कुमारी ने स्वागत भाषण में कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास का आधार है। उन्होंने नए छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विदा हो रहे विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सफलता अर्जित करने का संदेश दिया। बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार मिश्र ने कहा कि प्रतिस्पर्धी दौर में मेहनत, अनुशासन और तकनीकी दक्षता ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। वहीं डॉ. निज़ामुद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.