आरा, जुलाई 26 -- Ara News: आरा। स्थानीय श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया प्रांगण में रविवार को विशेष समाज सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीयर स्वामी जी महाराज के प्रधान शिष्य एवं बड़ी मठिया के महंत अयोध्या नाथ स्वामी जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महादलित बच्चों के बीच मुफ्त स्कूल ड्रेस, पाठ्य सामग्री, छाता एवं अन्य दैनिक जरूरतों के सामान का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पद्मश्री सम्मानित नई आशा एनजीओ के संचालक भीम सिंह भवेश एवं शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- नवप्रवेशित छात्रावासियों का हुआ परिचय, समाजसेवियों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...