आरा, सितम्बर 5 -- Ara News: आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार, स्टेशन दुर्गा मंदिर के सामने, आरा में शनिवार को मदर टेरेसा की 29वीं पुण्यतिथि और जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी एवं संत रविदास जनसेवा संगठन, भोजपुर आरा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संयोजक अमरदीप कुमार जय की अध्यक्षता में किया गया। उद्घाटन डॉ. कुमार शील भद्र ने किया। मुख्य अतिथि कृष्ण चेतना परिषद के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव तथा विशिष्ट अतिथि यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया रहे। संचालन सीताराम रवि ने किया। वक्ताओं ने मदर टेरेसा को करुणा और मानवता की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके सेवा कार्यों को याद किया। यह भी पढ़ें- शहादत दिवस पर याद किए गए जगदेव प्रसाद वहीं जगदेव प्रसाद के संघर्ष और सामाजिक न्याय के विचारों को प्रेरणादायी ब...