Ara News: मजदूरी को निकले युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत
आरा, सितम्बर 25 -- Ara News: आरा, हि.सं.। जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के सुग्गी बाल के समीप शुक्रवार की शाम पानी भर गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के बघउड़ नारायणपुर गांव निवासी शिव शंकर राम के 37 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार राम थे। भाई रवींद्र कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच सुग्गी बाल के समीप पानी भरे गड्ढे में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की शाम ग्रामीणों की ओर से सूचना मिली कि उनका भाई पानी भरे गड्ढे में डूब गया है। इस आधार पर वे लोग पहुंचे और पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसके शव को निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार राम दो भाई और दो बहनों में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.