आरा, अक्टूबर 2 -- Ara News: पवना थाना क्षेत्र के रन्नी गांव स्थित नहर के समीप गुरुवार की रात की घटना शुक्रवार की सुबह खोजबीन के दौरान नहर से मिला युवक का शव आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के पवना थाना क्षेत्र के रन्नी गांव स्थित नहर में डूबने से मछली पकड़ने गए एक युवक की मौत हो गयी।

घटना का विवरण गुरुवार की रात डूबे युवक का शव शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया। मृत युवक गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी बंधु राम का 31 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र राम उर्फ सराफत राम था। छोटे भाई विकास राम ने बताया कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद उसका बड़ा भाई करीब नौ बजे मछली मारने रन्नी गांव स्थित नहर के किनारे गया था।

शव की बरामदगी मछली पकड़ने के दौरान वह नहर में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सात बजे तक उसके साथ गए गांव के सभी लोग ...