आरा, अक्टूबर 12 -- Ara News: -बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के समीप सोमवार को हुआ हादसा -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता पटना-बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग मौत हो गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत बुजुर्ग अमराई नवादा गांव निवासी स्व. बेचू पासी के 77 वर्षीय पुत्र गुलाबचंद पासी थे। उनके बेटे उपेंद्र चौधरी ने बताया कि सोमवार की सुबह उसके पिता गांव स्थित मंदिर की सफाई कर पैदल घर लौट रहे थे। उसी दौरान अमराई नवादा पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। रास्ते से गुजर रहे राहगीर...