आरा, अक्टूबर 31 -- मंदिर व्यवस्था और पुरोहितों की भूमिका पर चर्चा Ara News: आरा, एक संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद के मंदिर अर्चक-पुरोहित संपर्क आयाम की बैठक शनिवार को अरण्य देवी मंदिर परिसर में की गई। अध्यक्षता जिला आयाम प्रमुख सूरज बाबा ने की। बैठक में शहर और प्रखंडों के प्रबुद्धजन और पुरोहितों ने भाग लिया। अरण्य देवी मंदिर के पीठाधीश मनोज बाबा ने कहा कि समाज को धर्म से जोड़ने से पहले परिवार में आपसी सामंजस्य स्थापित करना जरूरी है। प्रो नानजी दुबे ने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने में मंदिरों और पुरोहितों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिला आयाम प्रमुख ने कहा कि मंदिरों की सुव्यवस्था की जिम्मेदारी भी समाज की है। प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी मंदिर से जुड़कर उसकी व्यवस्था सुधारने में सहयोग करना चाहिए। विश्वनाथ पांडेय ने...