Ara News: मंत्री के आदेश पर शुरू हुई पानी की निकासी, धरना टला
आरा, जुलाई 24 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो प्रखंड की खननी कला पंचायत के डोमन डिहरा के बधार से पानी निकासी को लेकर शुक्रवार को आयोजित धरना टल गया। योजना और विकास मंत्री सह जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के आदेश पर जल संसाधन विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी जेसीबी लेकर डोमनडिहरा पहुंचे। शुक्रवार की अहले सुबह से बधार से पानी की निकासी के लिए काम शुरू कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने जल संसाधन विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को आहर और करहा की सफाई करने की रणनीति समझाई और डोमन डिहरा गांव के बधार से धीरे-धीरे पानी निकलना शुरू हो गया। मालूम हो कि डोमनडिहरा के बधार में पानी जमा होने से दर्जनों किसानों के खेत में रोपनी की गयी धान की फसल प्रभावित हुई है और नर्सरी में लगा बिचड़ा भी क्षतिग्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.