Ara News: भोजपुर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन
आरा, नवम्बर 4 -- Ara News: आरा। भोजपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अविनाश मिश्र के निर्वाचित होने पर चंदवा स्थित परशुराम सेवा संघ के कार्यालय में बुधवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिला उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अध्यक्षता परशुराम सेवा संघ एवं शाहाबाद ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अंजनी तिवारी ने की। संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव अभिषेक द्विवेदी ने किया। अपने संबोधन में अंजनी तिवारी ने अविनाश मिश्र के निर्वाचन को युवा कार्यकर्ताओं के विश्वास एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अविनाश को अपना छोटा भाई बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.