आरा, अगस्त 2 -- Ara News: -एचडी जैन कॉलेज में हुई बैठक में कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन, जल्द जिलास्तरीय प्रतियोगिता कराने का निर्णय आरा, निज प्रतिनिधि। भोजपुर में बॉल बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बॉल बैडमिंटन संघ की जिला इकाई का गठन कर दिया गया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति इस अवसर पर एचडी जैन कॉलेज में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने भाग लिया। बैठक में जिले में बॉल बैडमिंटन को मजबूत बनाने, खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और जल्द ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डॉ. अरविंद कुमार को अध्यक्ष, डॉ. अंकुर त्रिपाठी को सचिव तथा प्रो. स्मिता जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. कुमार निर्भय, डॉ. पं...