आरा, अक्टूबर 10 -- भोजपुर में पेंशन राशि का अंतरण Ara News: -मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों के खाते में ट्रांसफर की पेंशन की राशि आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से शनिवार को खाते में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से पेंशन की राशि भेजी गई। पेंशन राशि अंतरण से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। मुख्यमंत्री की ओर से जिले के सामाजिक सुरक्षा के विभिन्न पेंशन योजना के कुल 2.82 लाख 740 पेंशनधारियों के खाते में 32.46 करोड़ 61 हजार दो सौ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया। इसमें कुल छह पेंशन योजना मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के कुल 1,57,269 पेंशनधारियों के खाते में 18.55 करोड़ 61 हजार रूपये, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के कुल 22,993 पेंश...