आरा, नवम्बर 4 -- बिहिया के खिलाड़ियों ने रग्बी में जीता स्वर्ण Ara News: बिहिया। निज संवाददाता दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 70वें नेशनल स्कूल गेम्स (2026-27) की अंडर-14 रग्बी प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड स्थित विश्व भारती शिक्षा सदन (चौरास्ता) के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र सोनू कुमार और छात्रा रूबी परवीन ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल किया है, जिससे पूरे जिले में खुशी है। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में संपन्न 70वीं नेशनल स्कूली गेम्स (2026-27) की अंडर-14 रग्बी प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के बिहिया के विश्व भारती शिक्षा सदन चौरास्ता के छात्र सोनू कुमार और रूबी परवीन का चयन हुआ था। दोनों खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बिहार क...